Skip to main content

Posts

Showing posts with the label self

एक दुनिया

कुछ रंगीन धागों से बुनी एक दुनिया मेरी भी है कुछ हसीं यादों से जुडी  एक दुनिया मेरी भी है कुछ अनदेखे पलों के इंतज़ार में एक दुनिया मेरी भी है कुछ लम्हों के बाज़ार में  एक दुनिया मेरी भी है कुछ सच्चाइयों से जूझती  एक दुनिया मेरी भी है कुछ सवालों को पूछती  एक दुनिया मेरी भी है कुछ लोगों से जुड़ी  एक दुनिया मेरी भी है कुछ राहों से मुड़ी एक दुनिया मेरी भी है कुछ अंधेरों के बोझ में  एक दुनिया मेरी भी है कुछ उजालों की खोज में  एक दुनिया मेरी भी है