Skip to main content

एक छोटी सी हसरत

मेरी हसरतों पर,
लगने दे उमंगों के पर,
आज एक लम्भी उड़ान भरने दे..

मेरी आशाओं पर ,
लगा काबिलियत की मौहर,
उन ख्वाबों को आज सच होने दे,

ये ख्वाब अगर टूटें तो,
सिर्फ सच होने के लिए,
उस गुमशुदा सी हंसी से आज मिलने दे..

ऐ खुदा कर इतनी इनायत,
कर कबूल मेरी ये इबादत,
सपने देखकर उन्हें सच करने की हंसरत दे..

Comments

Post a Comment